बड़ौत: कान्हड़ देवी मंदिर के पास पिकअप गाड़ी को ओवरटेक करते हुए बुलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 5 लोग घायल
Baraut, Bagpat | Jun 20, 2025 बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ देवी मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर को पिकअप गाड़ी को ओवरटेक करते हुए बुलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलट कर खेत में जा गिरी। जिसमें सवार गाजियाबाद लोनी निवासी राहुल पुत्र अशोक शर्मा, अमित पुत्र ओमपाल, बाबु पुत्र कर्मवीर, विकास तथा निरपुड़ा निवासी निर्देश पुत्र सुभाष राणा घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।