बड़ौत: मौजिजाबाद नांगल भगवानपुर गांव में सेवानिवृत अध्यापक के घर हुई करीब ₹15 लाख की चोरी, मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | Jun 20, 2025 मौजिजाबाद नांगल भगवानपुर गांव निवासी सेवानिवृत अध्यापक श्रीपाल शर्मा के घर बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमे करीब 15 लाख रुपए के सोने, चांदी के जेवरात एवं ₹61000 की नगदी चोरी हुई बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इंस्पेक्टर दोघट बच्चू सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।