बक्सर: बक्सर में स्वतंत्रता दिवस से पहले 5 हजार लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
Buxar, Buxar | Aug 14, 2025 बक्सर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व भाजपा नेत्री और लाइफ कोच वर्षा पांडेय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बताया गया कि तिरंगा यात्रा में लगभग 5 हजार लोगों ने भाग लिया। इनमें एनसीसी कैडेट, पूर्व सैनिक, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, व्यवसायी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। सभी प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा था।