बक्सर: बक्सर में 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के नारों से गूंजा शहर, विश्वामित्र सेना ने निकाली तिरंगा यात्रा
Buxar, Buxar | Aug 13, 2025 “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से बक्सर शहर गूंज उठा। शाम लगभग 4 बजे विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के आह्वान पर अहिरौली कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुबह स्थानीय नागरिक, संगठन के कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।