बक्सर: बक्सर कोर्ट ने अधिवक्ता हत्याकांड में 5 लोगों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 1-1 लाख का जुर्माना भी लगाया
Buxar, Buxar | Aug 13, 2025 बक्सर न्यायालय ने अधिवक्ता चितरंजन सिंह की हत्या के मामले में बुधवार को लगभग 4:30 बजे संध्या में फैसला सुनाया है, फैसला जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत ने सुनाया. मामले में शामिल सभी पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही ₹1लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है. जिसे नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त जेल में बिताने होंगे.