बक्सर: बालिका कबड्डी फाइनल के साथ चार दिवसीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, सफल प्रतिभागी करेंगे प्रदेश का नेतृत्व
Buxar, Buxar | Aug 13, 2025 जिला स्तरीय चार दिवसीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को करीब 5:00 संध्या में सम्मान समारोह के साथ संपन्न हो गया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी प्रदेश स्तर पर जिले का नेतृत्व करेंगे. मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया.