बक्सर: अवैध शराब मामले में बक्सर कोर्ट का फैसला, महिला अभियुक्त को 5 साल के कारावास और ₹1 लाख का जुर्माना की सजा
Buxar, Buxar | Aug 13, 2025 सजा बक्सर कोर्ट के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश एक्साइज 2 सोनेलाल रजक ने बुधवार को अपराह्न करीब 3:30 बजे सुनाई. अवैध शराब के मामले में नामजद अभियुक्त सुगंती देवी को 5 वर्षो की कठोर कारावास की सजा सुनाई, न्यायालय ने अभियुक्ता पर 1 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है. जिसे नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त जेल में बिताने होंगे.