पुपरी: पुपरी स्थित स्टेशन परिसर सहित अन्य स्थानों पर कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
पुपरी स्थित स्टेशन परिसर सहित नागेश्वर स्थान बनिया कुटी आदि स्थानों पर शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कृष्ण जी की पूजा विधि विधान से किया गया। वही पट खुलते ही भक्तो द्वारा नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारा के साथ हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।