### हमीरपुर में जंगल में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान; हत्या की आशंका
हमीरपुर। मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम गौहानी के जंगल में मंगलवार को 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गौहानी गांव निवासी हरीश्चन्द्र पुत्र महीपत के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक 2 नवंबर की शाम से लापता था।
सूचना मिलते ही मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम साक्ष्य संकलन में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने पुलिस कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।
#Hamirpur #HamirpurNews #BreakingNews #CrimeNews #UPPolice #HamirpurPolice #Mazhgaon #Rath #Bundelkhand #UttarPradesh #हत्या #हमीरपुर #क्राइम_न्यूज