इंदरगढ़: *इंदरगढ़ नगर में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, घरों एवं बाजार में की गई सजावट*
इंदरगढ़ नगर सहित पूरे जिले में दीपावली पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के घर-घर, मंदिरों और बाजारों में विशेष सजावट की गई। रंग-बिरंगी लाइटों, दीपों और रंगोली से पूरा नगर जगमगा उठा। बाजारों में दिनभर खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी रही। रविवार रात्रि 8 बजे शुभ मुहूर्त में लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष