ग्वालियर गिर्द: सफाई के नाम पर पुरानी सब्जी मंडी में फैलाई जा रही गंदगी, व्यापारी वर्ग परेशान
लक्ष्मीगंज पुरानी सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है।सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सफाई तो की जाती है,लेकिन निकाला गया कचरा और गंदगी मंडी परिसर के अंदर ही डाल दी जाती है।बरसात के मौसम में इससे दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।व्यापारियों ने नगर निगम से तत्काल प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।