शिवपुरी- देश व्यापी “सेवा संकल्प अभियान” के चलते पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा जिले मे शहीद हुये पुलिस कर्मियों के सम्मान में परिजनों के साथ सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर परिवारजनों को सम्मानित किया गया।
‘सेवा संकल्प अभियान’ दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 को एक महीने तक चलने वाला जन-जागरूकता और सामाजिक सेवा अभियान है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।