🚨पिछोर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख की जेवर चोरी का खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी निरुद्ध🚨
शिवपुरी- थाना पिछोर पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरों की चोरी का खुलासा करते हुए 5 लाख रुपये का माल बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि एक बाल अपचारी को किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
फरियादी संजय विश्वकर्मा निवासी ग्राम भगवां ने 3 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 अगस्त को उनकी बहू रुपाली अपने मायके बड़ेरा गई थी, घर में रखे उसके सोने-चांदी के जेवर अज्ञात चोरों ने चुरा लिए। रिपोर्ट पर थाना पिछोर में अपराध क्रमांक 455/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, एएसपी आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी मोनू झा पुत्र प्रागीलाल झा निवासी बड़ेरा और एक बाल अपचारी ने चोरी करना कबूल किया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए जेवर बरामद किए। बाल अपचारी से एक चांदी का बिछुआ, दो चांदी की चूड़ी और एक जोड़ी चांदी की पायल तथा आरोपी मोनू झा से एक सोने का हार और एक सोने का मंगलसूत्र जप्त किया गया। बरामद माल की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये है।
Pichhore, Shivpuri | Oct 7, 2026