7 दिन की भूख हड़ताल रंग लाई, मनपुरा PHC को मिले 6 नए स्वास्थ्य कर्मचारी!
शिवपुरी- पिछोर अनुविभाग के ग्राम मनपुरा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किया जा रहा संघर्ष आखिर सफल रहा।
बताया जा रहा है कि ग्रामीण दिनेश सागर 1 अक्टूबर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे डॉक्टर की उपलब्धता और OPD शुरू कराने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे।
लगातार 7 दिन के संघर्ष के बाद आखिर प्रशासन को उनकी मांगें माननी पड़ी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी ने आदेश जारी करते हुए मनपुरा PHC पर 6 स्वास्थ्य कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना कर दी है, जो आगामी आदेश तक वहीं सेवाएं देंगे।