बरहट: जमुई रेलवे स्टेशन पर प्रेमी जोड़े के साथ परिजनों ने की मारपीट, जीआरपी थानाध्यक्ष ने कराया मामला शांत
Barhat, Jamui | Dec 19, 2024 जमुई रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर 2 बजे के लगभग प्रेमी जोड़ी के साथ उसके परिजनों द्वारा मारपीट व हंगामा करने का मामला सामने आया है। हालांकि हंगामा करते देख जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज देव ने बीच-बचाव कर मामला को शांत कराया। बताया जाता है कि कोर्ट मैरिज कर प्रेमी जोड़ा पटना से जमुई पहुंचा था। जहां उसके परिजनों ने मारपीट कर हंगामा करने लगे।