बरहट: पुलिस ने बरहट से 25 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर को बाइक सहित किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Dec 17, 2024 बरहट थाना पुलिस ने 25 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से एक बाइक को भी जब्त किया है। जिसे मंगलवार की संध्या 5 बजे के लगभग न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तस्कर की पहचान भूमिदान मुसहरी बरहट निवासी कानू मांझी के रूप में हुई।