बरहट: मलयपुर पंचायत भवन में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, विभिन्न मामलों के 275 आवेदन हुए प्राप्त
Barhat, Jamui | Dec 18, 2024 बरहट प्रखंड के मलयपुर स्थित पंचायत भवन में बुधवार को 11 बजे के लगभग प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो शाम 4 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रुवेन कुमार सिंह उर्फ बुल्ली, प्रभारी बीडीओ सह अंचल अधिकारी मंयक अग्रवाल, मुखिया अनिता देवी समेत विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।