खोदावंदपुर: राजद नेता का आकस्मिक निधन, सामाजिक और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम विदाई
युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष व बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज गांव स्थित वार्ड एक निवासी स्वर्गीय सज्जन यादव के करीब 42 वर्षीय पुत्र भूवन कुमार प्रियरंजन का आकस्मिक निधन शनिवार की सुबह करीब छः बजे पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वह पिछले चार दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन का खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।