खोदावंदपुर: खोदावंदपुर में भीम समग्र सेवा अभियान के तहत अधिकारी दलित मुहल्लों में बैठक कर रहे हैं
दलित समुदाय के उत्थान के लिए सरकार की नई योजना भीम समग्र सेवा अभियान को लेकर अधिकारियों की टीम द्वारा दलित मुहल्लों में बैठक का दौर शुरू किया गया है. इस योजना को लेकर डीआरडीए के निदेशक विवेक कुमार, बीडीओ नवनीत नमन एवं सीओ प्रीति कुमारी की टीम ने खोदावंदपुर पंचायत के दलित वर्ग बाहुल्य वार्ड दो एवं तीन में रविवार को दोपहर करीब तीन बजे बैठक किया।