खोदावंदपुर: खोदावंदपुर में फसल क्षति शून्य, किसानों को निराशा
गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में हुई तेज हवा के साथ वर्षा के आलोक में फसल क्षति का सरकारी आंकड़ा शून्य बताया गया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे प्रखंड कृषि समन्वयक रंजय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रखण्ड कृषि कार्यालय के कर्मियों और कृषक सलाहकारों द्वारा खेतों में जाकर रब्बी फसल क्षति का आंकलन किया गया।