खोदावंदपुर: मेघौल में महिला संवाद कार्यक्रम, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर ज़ोर
महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार की पहल के तहत शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे मेघौल पंचायत भवन परिसर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीडीओ नवनीत नमन, सीओ प्रीति कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मनीष कुमार झा एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका मनोज कुमार कर्ण ने संयुक्त रूप से किया।