खोदावंदपुर: मेघौल के श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय में अंबेडकर जयंती और मेधा सम्मान समारोह आयोजित
श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल में बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती सह मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानी राय ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत बताया।