खोदावंदपुर: खोदावंदपुर में नवगठित प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री समिति के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित
मंत्रीमंडल सचिवालय द्वारा नवगठित खोदावंदपुर प्रखंड स्तरीय 20सूत्री समिति सदस्यों के सम्मान में गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार ने की, जबकि मंच का संचालन युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तरुण कुमार रौशन ने किया।