महरौनी: महरौनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 21 किलो का घंटा स्थापित कराया
पावन एकादशी तिथि के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मीनारायण जी मंदिर में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। पंडा पुरा निवासी एक श्रद्धालु परिवार के सौजन्य से मंदिर के मुख्य द्वार पर विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ 21 किलो का विशाल घंटा चढ़ाया गया।