पुन्हाना: पुन्हाना क्षेत्र में होली पर हुडदंग करने वालो से सख्ती से निपटेगी पुलिस, डीएसपी प्रदीप खत्री
Punahana, Nuh | Mar 24, 2024 डीएसपी ने बताया कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और प्यार प्रेम का प्रतिक है इसे भाईचारे और आपसी प्रेम के साथ मनाएं और नशे से दूर रहें। प्रदीप खत्री ने बताया कि होली के पर्व को देखते हुए शहर के चौराहों और मुख्य रास्तों पर राइडर से लेकर ईआरवी की व्यवस्था कराई गई है। इसके साथ ही मेरे द्वारा भी समय-समय पर पेट्रोलिंग करते हुए जायजा लिया जाएगा।