पुन्हाना: जुरहेडा मोड़ के समीप सड़क पर गंदा पानी भरा होने से मार्ग बंद, सड़क में बने गढ्ढे दे रहे हादसों को बढ़ावा
Punahana, Nuh | Mar 23, 2024 शहर वासियों ने आज बताया कि जुरहेडा मोड़ के नजदीक जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है बल्कि कई वर्षों से है समस्या को लेकर कई बार एसडीएम व नगरपालिका प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं,लेकिन जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। नगरपालिका सचिव जतिन्द्र शर्मा ने कहा कि वो कर्मचारियों को मौके पर भेज कर समस्या का जल्द समाधान कराएंगे।