पुन्हाना: लुहिंगाकला के विद्यालय में मनाया गया शहीदी दिवस, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर कुसुम मलिक
Punahana, Nuh | Mar 24, 2024 जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर कुसुम मलिक ने कहा कि हमे मानसिक गुलामी से निकलकर अपने देश और अपने समाज के लिए आगे आना होगा। शहीदी दिवस पर यदि अपने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो हमें एक सुदृढ़ समाज का निर्माण करना होगा, जिसके लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।