पुन्हाना: गांव जमालगढ में परचून की दुकान पर अवैध शराब बेचता एक आरोपी गिरफ्तार
Punahana, Nuh | Mar 23, 2024 गांव जमालगढ में परचून की दुकान पर अवैध शराब बेचता एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 पव्वा अवैध देसी शराब बरामद की। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गांव जमालगढ़ निवासी राहुल पुत्र अली मोहम्मद अपनी दुकान पर अवैध शराब बेचता है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया और पुन्हाना थाने में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की।