पुन्हाना: महामंडलेश्वर श्री नलिनानंद गिरी महाराज पहुंचे सिंगार, किए श्रृंगेश्वर महादेव के दर्शन
Punahana, Nuh | Mar 23, 2024 उन्होंने कहाप्राचीन श्री श्रृंगेश्वर महादेव में भगवान केदारनाथ की साक्षात प्रतिकृति की अनुभूति होती है, श्रृंगेश्वर महादेव स्थल एक सिद्ध तीर्थ क्षेत्र है। इस पुण्य तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए वे अपने अनुयायियों से 5 करोड़ रुपए अनुदान देने का आग्रह करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस महादेव को तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की मांग भी रखेंगे।