पुन्हाना: मेवात में महिलाएं भी खूब खेल रही लकी–66 ऑनलाइन खेल,इस खेल का मास्टरमाइंड आरोपी शिक्षक करार हुसैन अभी भी फरार
Punahana, Nuh | Mar 24, 2024 इनमें वो महिलाएं शामिल हैं, जो अच्छी तरह फोन चलाना जानती हैं। इस खेल का मास्टरमाइंड आरोपी शिक्षक करार हुसैन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। बताया जा रहा है कि लकी 66 में बतौर एजेंट काम करने वाला मुख्य आरोपी करार हुसैन इसके जरिये करोड़ों की रकम इकट्ठा कर चुका है। इस लत के शिकार वो बच्चे भी हो रहे हैं,जिन्हें सरकार की ओर से पढ़ाई करने के लिए टैब मिले है।