कहरा: कमिश्नर चप्पल और साधारण लिबास में सदर अस्पताल पहुंचे, निरीक्षण में पकड़ी कई खामियां और लगाई क्लास
Kahara, Saharsa | Feb 20, 2026 सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कमिश्नर राजेश कुमार ने सहरसा मॉडल हॉस्पिटल सहरसा का औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे कमिश्नर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और कई गंभीर कमियां सामने आने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई निरीक्षण के दौरान सबसे पहले कमिश्नर दवा वितरण काउंटर पर पहुंचे,