🚨 उन्नाव में दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट! पाडन खेड़ा में बवाल का वीडियो वायरल, कई लोगों के घायल होने की खबर
📍 पडरी कला, पाडन खेड़ा | थाना अचलगंज | UNNAO EXPRESS
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पडरी कला के मजरा पाडन खेड़ा में यादव और गौतम समुदाय के लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
🔴 मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना!
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि घायलों की संख्या और विवाद की असली वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
🚔 पुलिस ने दिए जांच के आदेश
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि विवाद किस बात पर शुरू हुआ और घटना में कौन-कौन शामिल था।
❓ सवाल—गांव में विवाद की वजह क्या थी और मारपीट करने वालों पर क्या कार्रवाई होगी?
📲 उन्नाव की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें — Unnao Express
#UnnaoNews #Achalganj #ViralVideo #UttarPradeshPolice #UnnaoExpress
Unnao, Unnao | Nov 1, 2026