कुंडा: नवाबगंज पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को कोराली मोड़ नहर पुलिया से किया गिरफ्तार
नवाबगंज पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त अनुज मौर्या को कोराली मोड़ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया की पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी मान्धाता थाने में दर्ज बीएनएस की धारा 87 के तहत वांछित था, जिसे विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया।