#जमुई : वज्रपात में जान गंवाने वाले सत्यनारायण पासवान के परिवार को ₹4 लाख की सहायता
खैरा अंचल के ग्राम सिमरा, पोस्ट-खड़ाइच निवासी स्व. सत्यनारायण पासवान की 5 अगस्त 2026 को वज्रपात से हुई दुखद मृत्यु के बाद जिला प्रशासन ने उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।
जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने मृतक की पत्नी एवं निकटतम आश्रित श्रीमती गीता देवी को ₹4 लाख की आपदा अनुग्रह राशि का चेक सौंपा।
चेक प्रदान करते हुए जिला पदाधिकारी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि किसी अपने को खोने की क्षति की भरपाई किसी राशि से नहीं हो सकती। यह सहायता कठिन समय में परिवार को तत्काल संबल देने का प्रशासन का प्रयास है।
⚠️ वज्रपात से बचाव के लिए सावधानी जरूरी
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान और मेघ गर्जन के दौरान खुले मैदान, खेत, जल स्रोत और ऊंचे पेड़ों से दूर रहें तथा सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
#ApnaJamui #JamuiNews #Jamui #Khaira #BiharNews #Vajrapat #Lightning #DisasterManagement #DistrictAdministration
Jamui, Jamui | Aug 21, 2026