फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र डाकबंगला रोड पर बाइक के सामने अचानक सुअर आने से सवार व्यक्ति गंभीर घायल
थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद निवासी एक व्यक्ति पिताजी को लेकर किसी काम से बाइक पर निकला था। इसी दौरान रसूलपुर क्षेत्र डाकबंगला रोड पर बाइक के सामने अचानक सुअर आने से सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।