केवटी रनवे: बलहा गांव में आग लगने से आवासीय घर सहित मवेशी का घर जले व महिला और भैंस झुलसी।
इस अगलगी में राम सूफल यादव का मवेशी घर सहित उसमें रखा भूंसा जल गया और भैंस झुलस गई। वहीं राम अशीष यादव का आवासीय घर सहित सभी सामान जल गये। सूचना मिलते हीं केवटी अग्निशमन टीम व 112 नम्बर की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस अगलगी में राम अशीष यादव की पत्नी समुद्री देवी-65 वर्ष झुलस गई। जिसे 112 नम्बर की पुलिस टीम के द्वारा सीएचसी केवटी-रनवे