केवटी रनवे: पिंडारुच गांव में आग लगने से फूंस का घर सहित लाखों रूपये के अनाज व कपड़े आदि जले।
इस अगलगी में पिंडारुच गांव निवासी योगी पासवान के घर सहित घर में रखे लाखों रुपए के अनाज व कपड़े आदि जल गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दिया। सूचना मिलते हीं अग्निशमन टीम घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस मामले में सीओ भास्कर कुमार मंडल ने बताया कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी है।