केवटी रनवे: केवटी बाजार में नशे की हालत में शोर शराबा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते हीं उक्त जगह छापेमारी कर मधुबनी जिला के बिस्फी थाना अंतर्गत खैरी बांका गांव निवासी ललन मंडल को निगरानी में थाना लाकर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच कराने पर नशे में होने की पुष्टी हुई। इस मामले में उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।