केवटी रनवे: रनवे गांव स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर परिसर में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर किया बैठक।
आगामी 10 मई से होने वाले नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव की तैयारी को लेकर अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रखंड ईकाई की बैठक में यज्ञशाला व पंडाल निर्माण, रौशनी, साउंड तथा भंडारा आदि मुद्दो पर चर्चा हुई। बैठक में अमर नाथ लाल दास, हनुमान शरण, आशाराम, किशोर कुमार राय, विनोद कुमार दिनकर, प्रवीन पंकज, रौशन कुमार झा व सियाराम यादव आदि मौजूद थे।