केवटी रनवे: समैला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले में 4 एनबीडब्लू वारंटी को किया गिरफ्तार।
रैयाम थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मारपीट मामले के एनबीडब्लू वारंटी समैला गांव निवासी छोटकन सहनी, सहदेव सहनी, छटु सहनी व तेतर सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में उपस्थापन हेतु भेज दिया है। इस मामले में चारों के खिलाफ दरभंगा न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था।