खगड़िया: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की हुई बैठक, डीएम ने दिए निर्देश
लोकसभा चुनाव को लेकर हर स्तर से तैयारी ससमय पूर्ण हो। इसलिए अपनी जिम्मेवारी का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे। यह बातें कलेक्ट्रेटसभाकक्ष में लोकसभा चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक के दौरान डीएम अमित कुमार पांडेय ने कही। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने सेक्टर क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केन्द्र्रों के आधारभूत व मूलभूत सुविधाएं की मॉनीटरिंग करेंगे.