खगड़िया: सबलपुर मोर के पास दो कार के टक्कर में किशनगंज जिले के एक युवक जख्मी
जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के सबलपुर मोर के पास दो कार की आमने-सामने के टक्कर में, किशनगंज जिले के चिराग कुमार जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं पर घायल चिराग कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर मारर जा रहे थे, इसी दौरान दो कार की टक्कर हो गई।