खगड़िया: कुल्लहड़िया गांव में एक बुजुर्ग अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कुलहरिया गांव में आज एक बुजुर्ग अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, परिजनों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वसीर साह अपने खेत से घर आ रहे थे कि अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे उनका मौत हो गया। वहीं पर परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।