खगड़िया: कोसी कॉलेज रोड पर लगा जाम, बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करने की मांग की
चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के कोसी कॉलेज रोड में महाजाम लगने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों को काफी समय तक जाम में फंसना पड़ा। हालांकि इस बीच चित्रगुप्त नगर पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत भी करना पड़ रहा था। जाम के कारण लोगों को अपने गंत्व्यत तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।