खगड़िया: शहर के दुकानों में आम बजट को देखने टीवी से चिपके रहे लोग
आज केन्द्रीय बजट पेश किया गया। जिसे देखने के लिए विशेषज्ञों के साथ-साथ आम लोगों में काफी दिलचस्पी देखी गई। बजट देखने के लिए ये सुबह 11 बजे से ही टीवी से लोग चिपके रहे। चौक चौराहों पर भी आम बजट को लेकर कुछ चर्चाएं भी होती रहीं। केंद्रीय बजट को लेकर शहर वासियों खास कर मध्य वर्ग और नौकरी पेशा लोगों में काफी उत्सुकता थी।