डिंडौरी: कलेक्टर सभा कक्ष में जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, निर्देश जारी
डिंडोरी कलेक्टर सभाकक्ष में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक लेते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करते हुए गांव का पानी गांव में नगर का पानी नगर में सिद्धांत पर कार्य करने और जल संचयन के प्रयास को सुनिश्चित करने की संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए । दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने शनिवार शाम 6:00 बजे जानकारी दी।