दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब, इंडिया गठबंधन की हुंकार से गरमाई सियासत, लाखों की संख्या में पहुंची भीड़
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली में उमड़ी भारी भीड़ ने देश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के दिग्गज नेता एक मंच पर नजर आए।
वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष ने बुलंद की आवाज। रैली के जरिए इंडिया गठबंधन ने अपनी एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन किया।
रामलीला मैदान का यह जनसमूह भाजपा के लिए राजनीतिक चुनौती का संदेश है। विपक्ष का दावा है कि इस रैली ने मोदी और अमित शाह तक को सियासी संदेश पहुंचा दिया है।
#IndiaAlliance #RamlilaMaidan #RahulGandhi #OppositionUnity #Delhi