डॉ हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत का वीडियो वायरल, बोलीं– मैं और मेरा परिवार मानसिक रूप से परेशान, मैंने तो कोई जमीन नहीं हड़पी है
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के परिवार से जुड़े विवाद के बीच उनकी पत्नी दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में दीप्ति रावत अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहती नजर आ रही हैं कि वह और उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया पर खबरें प्रसारित करने वालों से अपील की कि किसी भी खबर को चलाने से पहले तथ्यों की पूरी जानकारी जरूर लें और दोनों पक्षों का पक्ष जानें।
अब इस वीडियो के सामने आने के बाद उत्तराखंड की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सवाल यह है कि आखिर पूरे मामले की सच्चाई क्या है?
आपकी राय क्या है? खबर चलाने से पहले तथ्यों की जांच कितनी जरूरी है?
#HarakSinghRawat #DeeptiRawat #UttarakhandNews #Dehradun #RaibarPahad