बिंदकी: दरबेशाबाद गांव में मामूली कहासुनी के बाद दंपति ने लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस से की शिकायत
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरबेशाबाद गांव के रहने वाले राम केवल उम्र 45 वर्ष तथा उनकी पत्नी सविता देवी उम्र 40 वर्ष मंगलवार की सुबह 9 बजे कोतवाली बिंदकी पहुंचे। पुलिस से शिकायत किया कि मामूली कहासुनी में गांव के रहने वाले पूरन पुत्र सोहन ने दोनों लोगों के साथ मारपीट की है। इस मामले में राम केवल ने बताया कि उसके एक पैर में गंभीर चोट लगी है।