बिंदकी: बिंदकी पुलिस ने लोडर में लदे 18 प्लास्टिक के ड्रम में 3148 किलोलीटर लूज रिफाइंड तेल पकड़ा, नमूना जांच के लिए भेजा गया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिंदकी कस्बे के गांधी चौराहे में एक लोडर पकड़ लिया। लोडर में 18 प्लास्टिक के ड्रम में 3148 किलो लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल पाया गया। बिंदकी कोतवाली ने फूड इंस्पेक्टर को बुलाया और सोमवार को दिन में करीब 3:00 बजे बरामद रिफाइंड सोयाबीन आयल की सैंपलिंग कराई और जांच हेतु भेजा गया। कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।